top of page

चुनाव आयोग के सेक्रेटरी जनरल और उप निर्वाचन आयुक्त ने तैयारियों पर विचार विमर्श किया राची

  • Writer: India Plus Tv
    India Plus Tv
  • Nov 3, 2022
  • 1 min read

राची:-झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशा‍सनिक अमला रेस हो गया है। पहले चरण में 30 नवंबर को होने वाली वोटिंग के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इधर मंगलवार को चुनावी तैयारियों को परखने के लिए राजधानी रांची के होटल रेडिशन ब्लू में सभी जिलों के एसपी व डीसी के साथ चुनाव आयोग के आला अधिकारियों ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान चुनाव आयोग में सेक्रेटरी जनरल उमेश सिन्हा, उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन, आयोग के सचिव अरविंद आनंद व झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने स्‍वच्‍छ और शांतिपूर्ण माहौल में विधानसभा चुनाव कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक वरीय उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग की टीम रांची में पलामू तथा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों में चुनाव तैयारियों की समीक्षा कियागया बैठक में दोनों प्रमंडलीय आयुक्त, सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। अपराह्न तीन बजे से विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक होगी। आयोग की टीम शाम चार बजे राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी आदि के साथ भी बैठक करेगी। आयोग ने सोमवार को बोकारो में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की थी। कोल्हान और संताल प्रमंडल की समीक्षा बाद में होगी।


 
 
 

תגובות


© Johar Times Media Pvt. Ltd.

bottom of page