top of page

राजधानी रांची में  कॉलेज की छात्राओं से  बीच सड़क पर छेड़खानी

  • Writer: India Plus Tv
    India Plus Tv
  • Nov 3, 2022
  • 2 min read

रांची में वीमेंस कॉलेज की छात्राओं से सरेओम छेड़खानी और मारपीट की गई। बाइकसवार दो शोहदों की जुर्रत ऐसी कि वे देर तक इन छात्राओं का पीछा करते रहे। लड़कियां ऑटो पर बैठकर जब तक कॉलेज पहुंची, तब तक उनकी यह कायराना करतूत चलती रही। बताया गया कि दोनों मनचले बाइक पर सवार होकर छात्राओं को छेड़ते हुए फब्तियां कस रहे थे। इस दौरान विरोध करने पर तीनों छात्राओ को बुरी तरह पीटा गया और उनका मोबाइल भी लूट लिया गया। तीनों छात्राओं ने पीछा किए जाने का अहसास होते ही विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर मनचले छात्राओं से बीच सड़क पर ही मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित छात्राओ ने बताया कि वे रांची के चंदवे इलाके की रहने वाली हैं। वे प्रतिदिन ऑटो से रांची वीमेंस कॉलेज पढ़ाई करने के लिए आती हैं।

कॉलेज के रास्‍ते में करमटोली चौक के पास बाइक पर सवार चंदवे के ही रहने वाले दो युवक जिसमें एक का नाम मो सुफियान है, वह ऑटो रोक कर छेड़छाड़ करने लगे। दोनो घर से ही उनका पीछा कर रहे थे। ऑटो चालक ने किसी तरह वीमेंस कॉलेज के पहले स्थित जेल चौक के पास उन्हें उतार दिया। इसी बीच सुफियान और उसका दोस्त बाइक से वहां पहुचा और सड़क पर ही उनके साथ मारपीट करने लगे। दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे चंदवे के ग्रामीणों को जब वीमेंस कॉलेज की छात्राओं से छेड़खानी की जानकारी हुई, तो वे मौके पर पहुंच गए। बाद में ग्रामीणों ने लालपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लोग बेहद आक्रोशित नजर आ रहे थे। सीसीटीवी की मदद ले रही पुलिस लालपुर थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है। जेल मोड़ के समीप के सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाकर अग्रतर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


 
 
 

Comentarios


© Johar Times Media Pvt. Ltd.

bottom of page