कभी टिकट बांटने वाला आज अपने टिकट के लिए लगा रहा है दौड़,
- India Plus Tv
- Nov 3, 2022
- 1 min read

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू पार्टी काे बाॅय-बाॅय कह सकते हैं। कांग्रेस और झामुमाे के बीच हुए गठबंधन में बलमुचू पर झामुमाे के जिलाध्यक्ष रामदास साेरेन भारी पड़ गए। घाटशिला सीट पर झामुमाे जहां अपने जिलाध्यक्ष के लिए अड़ गया, वहीं कांग्रेस अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के लिए नहीं अड़ी। यह बात बलमुचू काे नागवार गुजरी। बलमुचू नेरविवार काे घाटशिला में कार्यकर्ताओंकी बैठक बुलाई है। वे उनसे रायशुमारी करेंगे, फिर अपना निर्णय लेंगे। इधर, बलमुचू को पार्टी लगातार बता रही है कि उनका मामला अभी विचाराधीन है। लेकिन, अंदरखाने घाटशिला समेत तमाम विवादित सीटाें पर गठबंधन का फैसला हाे चुका है। इसकी भनक लगने के बाद ही बलमुचू शनिवार काे हेमंत साेरेन से मिले। लेकिन, इसमें बात नहीं बनी। वहीं, बलमुचू ने बताया कि पार्टी ने घाटशिला सीट झामुमो को देने का निर्णय लिया है। इससे मेरी दावेदारी खत्म हाे गई है। इसलिए मेरे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। आज उनसे बात कर निर्णय लूंगा।
Comments