top of page

चुनाव से ठीक पहले आजसू पार्टी और भाजपा में पड़ी दरार नहीं हो सका गठबंधन

  • Writer: India Plus Tv
    India Plus Tv
  • Nov 3, 2022
  • 1 min read

राचीं:- झारखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा और आजसू का गठबंधन सोमवार को टूट गया। वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने घोषित सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया। लोहरदगा और चंदन कियारी सहित 11 उम्मीदवारों के नाम भाजपा ने जारी किये हैं। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच चरण में होंगे। मतदान का पहला दौर 30 नवंबर को और अंतिम तथा पांचवां चरण 20 दिसंबर को होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। प्रथम चरण में कुल 13 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि राज्य की 81 सीटों में से तेरह सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। इनमें चतरा, गुमला, विशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं। इन तेरह सीटों में चतरा, लातेहार और छतरपुर अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीटें हैं जबकि गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा और मनिका अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीटें हैं।


 
 
 

Comments


© Johar Times Media Pvt. Ltd.

bottom of page