top of page

जेल में बंद कुंदन पाहन को एनआईए ने दी चुनाव लड़ने की अनुमति /तमाड़ से लड़ेंगे चुनाव

  • Writer: India Plus Tv
    India Plus Tv
  • Nov 3, 2022
  • 1 min read

राचीं :पूर्व नक्सली कुंदन पाहन को एनआईए की विशेष अदालत ने सोमवार को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। अब वे तमाड़ विधानसभा चुनाव से चुनाव लड़ पाएंगे। वह पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड के आरोप में हजारीबाग ओपन जेल में बंद है। उन्होंने मई 2017 में सिलेंडर किया था। वे 120 से ज्यादा मामलों में आरोपी हैं। कुंदन पाहन के नॉमिनेशन के लिए 15 नवंबर की तिथि तय की है। तमाड़ विधानसभा सीट से हजारीबाग जेल में बंद नक्सली कुंदन पाहन और बिरसा मुंडा जेल में बंद राजा पीटर आमने-सामने होंगे। बुंडू के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में 9 अगस्त 2017 से गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर जेल में बंद है। वही कुंदन पाहन को बिरसा केंद्र मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से पिछले महीने हजारीबाग ओपन जेल में शिफ्ट किया गया है। कुंदन वहां अपनी पत्नी के साथ रह रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले हत्या के आरोप में जेल में बंद राजा पीटर को भी . एनआईए कोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति मिल चुकी है। राजा पीटर पिछले 2 साल से अधिक समय से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद


 
 
 

Comentários


© Johar Times Media Pvt. Ltd.

bottom of page