राँची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में करम पूजा को लेकर की गयी बैठकी
- India Plus Tv
- Nov 3, 2022
- 1 min read
Updated: Mar 10
राँची : राँची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में मंगलवार को करम पूजा को लेकर आयोजन समिति की एक आवश्यक बैठक हुई। इस बैठक में कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए अलग-अलग कमेटीयों का गठन किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं व शोधकर्ताओं के द्वारा चल रही तैयारी का भी जायजा लिया गया। करम पूजा के मौके पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के 9 विभागों के छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की जाएगी।

मौके पर संकायाध्यक्ष डॉ हरि उराँव, नागपुरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमेश नन्द तिवारी, खोरठा विभाग के विभागाध्यक्ष कुमारी शशि, खड़िया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मेरी एस सोरेंग, मुंडारी विभाग के विभागाध्यक्ष नलय राय, कुरमाली भाषा के तारकेश्वर सिंह मुंडा, मनय मुंडा, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, डॉ रिझु नायक, डॉ वीरेंद्र कुमार सोय, किशोर सुरीन, करम सिंह मुंडा, दिनेश कुमार दिनमणि, वीरेंद्र उरांव, जयप्रकाश उरांव के अलावा नवों विभाग के छात्र-छात्राएं, शोधार्थी, सहायक प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।
Comments