top of page

मुख्यमंत्री ने बर्मिंघम में स्वर्ण पदक जीतने वाली विजेता रूपा और लवली को बधाई दी

  • Writer: India Plus Tv
    India Plus Tv
  • Nov 3, 2022
  • 2 min read

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरने ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला लॉन बाउल्स टीम को स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली झारखण्ड की बेटी रूपा रानी तिर्की एवं लवली चौबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिये रूपा रानी तिर्की से बातें की। मुख्यमंत्री ने कहा " शाबाश आपने देश के लिए प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल जीता। आपने वह काम कर दिखाया जिससे पूरा राज्य गौरान्वित महसूस कर रहा है। आपने झारखण्ड का नाम देश और दुनिया में रोशन कर दिखाया। आपकी सफलता राज्य के अन्य खिलाडियों को प्रेरित करेगी। सिर्फ झारखण्ड ही नहीं बल्कि पूरे देश को आप पर गर्व है।" अंत में श्री सोरेन ने " जोहार " कहे कर कॉल को समाप्त किया।

चारों स्वर्ण पदक विजेता अपने पदकों के साथ

लॉन बाउल्स वह खेल है जिसने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) देखने वाले भारतीयों फैंस को आकर्षित किया है। और यह सब फाइनल में स्वर्ण जीतने वाली चार महिलाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत है। लवली चौबे, पिंकी, रूपा रानी तिर्की और नयनमोनी सैकिया ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका की टीम को हरा कर ये जीत हासिल की।


झारखण्ड की रहने वाली लवली झारखण्ड पुलिस में कांस्टेबल है। वह एक लॉन्ग जम्पर भी थीं और पूर्वी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थीं। बिहार के तत्कालीन क्रिकेट अंपायर मधुकांत पाठक ने उन्हें लॉन बाउल्स खेल से परिचय करवाया था।


राँची के आरके आनंद बाउल्स ग्रीन स्टेडियम में लवली के साथ ट्रेनिंग करने वाली रूपा भी दूसरे मौके के लिए लॉन बाउल्स में चली गईं। रूपा 2010 से सभी राष्ट्रमंडल खेलों में खेल का हिस्सा रही हैं। उन्होंने देश के लिए कई पदक जीते हैं। रूपा रानी तिर्की झारखण्ड के रामगढ़ में एक जिला खेल अधिकारी हैं।


आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री श्री सोरेन से वीडियो कॉल पर रूपा रानी तिर्की ने राज्य सरकार द्वारा बनायी खेल निति की सरहाना की साथ ही मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपकी सरकार ने बेहतर खेल निति बनायी है।


राज्य सरकार की ओर से खिलाडियों को मिल रही मदद उन्हें आगे बढा रही है। मुख्यमंत्री ने रूपा रानी तिर्की से कहा कि आप खेल के क्षेत्र में इसी तरह आगे बढते रहें राज्य सरकार हमेशा राज्य के खिलाडियों के साथ खड़ी है।


स्रोत :

टीम पीआरडी ( सीएमओ )

विकिपीडिया

コメント


© Johar Times Media Pvt. Ltd.

bottom of page