top of page

हॉकी इंडिया के पहले खिलाड़ी-अध्यक्ष बने ओडिशा के दिलीप तिर्की

  • Writer: India Plus Tv
    India Plus Tv
  • Nov 3, 2022
  • 1 min read

Updated: Mar 10

देश : भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और 1998 के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य दिलीप तिर्की को शुक्रवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। खास बात यह है कि तिर्की का चुनाव निर्विरोध हुआ है। हॉकी इंडिया के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उत्तर-प्रदेश के राकेश कटयाल और झारखण्ड के भोलानाथ सिंह के नामांकन वापस लेने के बाद दिलीप तिर्की के हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया था।




दिलीप तिर्की भारत के पूर्व हॉकी कप्तान होने के साथ-साथ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। वो अंतरराष्ट्रीय हॉकी में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपनेे 15 साल लंबे करियर में 412 मुकाबले खेले। ओडिशा के इस 44 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी ने 1996 अटलांटा, 2000 सिडनी और 2004 एथेंस के ओलिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।


हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिलीप तिर्की ने 18 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद ट्वीट करते हुए ख़ुशी जाहिर की। वहीं, भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा किया।



Comments


© Johar Times Media Pvt. Ltd.

bottom of page