शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की सेहत में सुधार, तबीयत बिगड़ने के बाद किए गए थे चेन्नई शिफ्ट
- India Plus Tv
- Nov 3, 2022
- 1 min read

झारखंड: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत सोमवार को एक बार फिर बिगड़ गयी और देर शाम उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई शिफ्ट कर दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी चिंतित नजर आये और वे जगरनाथ महतो देखने पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर शिक्षामंत्री को चेन्नई रवाना करने के वक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इससे पहले झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही के दौरान शिक्षामंत्री की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें तत्काल निकट स्थित पारस अस्पताल ले जाया गया। बता दें की जगरनाथ महतो ही सेहत में अभी सुधार नज़र आ रहा है. उनकी सेहत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
जगरनाथ महतो पिछले साल लंबे समय तक लीवर की समस्या से परेशान थे। जिसके चलते उनका लीवर ट्रांसप्लांट भी किया गया है। चेन्नई के एक अस्पताल में उनका लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्वीट में कहा है कि शिक्षा मंत्री महतो जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
पिछले साल चेन्नई में ही हुआ था जगरनाथ महतो का लंग्स ट्रांसप्लांट गौरतलब है कि चेन्नई के अस्पताल में ही शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का पिछले वर्ष लंग्स ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद से जगरनाथ महतो लगातार चेन्नई स्थित अस्पताल के संपर्क में है।
Comments