top of page

JPSC के अध्यक्ष रह चुके अमिताभ चौधरी का हार्ट अटैक से निधन

  • Writer: India Plus Tv
    India Plus Tv
  • Nov 3, 2022
  • 2 min read

JPSC के अध्यक्ष रह चुके अमिताभ चौधरी का निधन हो गया है। मंगलवार सुबह अमिताभ चौधरी को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमिताभ चौधरी का जन्म 6 जुलाई 1960 को हुआ था। उन्होंने 62 वर्ष की उम्र में आखरी सांसे ली। वह मूलरूप से बिहार के दरभंगा जिले के मणिगाछी के बाथो गांव के रहने वाले थे।


अमिताभ चौधरी का जीवन परिचय

अमिताभ चौधरी की जन्म 6 जुलाई 1960 को हुआ था। उन्हें दो साल पहले जेपीएससी का अध्यक्ष चुना गया था। इसी साल पांच जुलाई को वह इस पद से रिटायर हुए थे। अमिताभ चौधरी झारखंड के वैसे चर्चित लोगों में शामिल थे जिन्होंने शासन, प्रशासन, क्रिकेट औरराजनीति में एक अलग पहचान बनाई। 1985 में आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद वह यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद बिहार कैडर के आईपीएस बने। अलग राज्य बनने के बाद उन्हें झारखंड कैडर मिला।


लोकसभा चुनाव भी लड़े, लेकिन जीत नहीं सके

2002 में वह बीसीसीआई के सदस्य बने। 2005 में झारखंड के तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो को हरा कर वह झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष बने। इसके बाद 2005 से लेकर 2009 तक वह क्रिकेट टीम इंडिया के मैनेजर भी रहे। 2013 में उन्होंने आईपीएस की नौकरी से वीआरएस ले ली। 2014 में अमिताभ ने राजनीति में कदम रखा। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर अमिताभ ने बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम से रांची लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव नहीं जीत सके।

इसके बाद वह बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए थे। साथ ही आईसीसी बोर्ड में भारत के नियुक्त प्रतिनिधि के तौर पर भी काम किया। अमिताभ ने हमेशा भारतीय क्रिकेट को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने के लिए काम किया।


 
 
 

Comments


© Johar Times Media Pvt. Ltd.

bottom of page