झारखंड में बारिश को लेकर अपडेट, मौसम विभाग ने गर्जन के साथ वज्रपात की दी चेतावनी
- India Plus Tv
- Nov 3, 2022
- 2 min read

झारखंड में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है जिससे राज्य में अच्छी फसल होने का अनुमान लगाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो भारी बारिश की वजह से जनजीवन पर काफी प्रभाव भी पड़ा है। झारखंड के कई इलाकों में एक बार फिर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के मुताबिक अभी लोगों को रेनकोट लेकर ही घरों से निकलना होगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज भी राज्य में बारिश होगी। शायद ही कोई जिला हो, जहां आज बारिश नहीं होगी। इसके अतिरिक्त अगले दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।
आज कई जगह भारी बारिश का है अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के उत्तर-पश्चिमी (पलामू प्रमंडल), दक्षिणी (कोल्हान ) और मध्य (राजधानी और आसपास के जिले) हिस्से में कहीं-कहीं 24 अगस्त (बुधवार) को भारी बारिश संभव है। वज्रपात की भी चेतावनी है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। 25 व 26 अगस्त को बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।
पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी लगातार वर्षा देखने को मिलेगा। 24 से 26 अगस्त तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 27 अगस्त को जोरदार वर्षा होगी। जबकि 28 व 29 अगस्त को गर्जन के साथ वर्षा व वज्रपात होने की संभावना है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। शहर में लगातार हो रही वर्षा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पानी को निकालने व लोगों को राहत पहुंचने में जिला प्रशासन की टीम लगी हुई है।
Comments