रिम्स में इलाजरत जल पुरुष पद्मश्री सिमोन उरांव से मिलने पहुंची माण्डर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की
- India Plus Tv
- Nov 3, 2022
- 1 min read
पद्मश्री सिमोन उरांव से मिलने रिम्स पहुंचे बंधु तिर्की और विधायक शिल्पी नेहा तिर्की।
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की एवं माण्डर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची रिम्स में इलाजरत पद्मश्री शिमोन उरांव से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना। बता दें की शुक्रवार को जल पुरुष पद्मश्री सिमोन उरांव को पैरालाइसिस अटैक आया था। रांची के बेड़ो के खक्सी टोली गांव निवासी 87 वर्षीय पद्मश्री सह पाड़हा राजा सिमोन उरांव को शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहाँ चिकित्सको ने जांच के बाद पैरालाइसिस अटैक (लकवा से ग्रसित) होने की आशंका जताई। जिसके बाद उनकी बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के कारण श्री सिमोन उरांव को वर्ष 2016 में पद्मश्री पुरस्कार मिला था। तत्कालिन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें पद्मश्री दिया था। सिमोन उरांव ने जल संरक्षण का फायदा बताकर ग्रामीणों को एकजुट किया था। फिर नहर का निर्माण कराकर खेतों तक पानी पहुंचाया था। वे पहड़ा राजा, जल बाबा और जल पुरुष के नाम से भी जाने जाते हैं। जंगल बचाने के लिए वे हजारों पौधे भी लगा चुके हैं। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन प्रकृति और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया है।
Comments