संत जेवियर कॉलेज में राष्ट्र भक्ति की धारा बही विद्यार्थियों ने तालियां बजाने के लिए मजबूर करने वाल
- India Plus Tv
- Nov 3, 2022
- 2 min read

संत जेवियर कॉलेज में राष्ट्र भक्ति की धारा बही
विद्यार्थियों ने तालियां बजाने के लिए मजबूर करने वाला नृत्य किया
रांची | राजधानी का सबसे चर्चित संत जेवियर कॉलेज में सोमवार का दिन राष्ट्र भक्ति की धारा बहती नजर आयी | अवसर था स्वतंत्रता दिवस के पहले देश भक्ति पर आधारित राग देश प्रतियोगिता का, जिसमें विद्यार्थयों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया | प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने भाग लिया | सभी टीमों ने एक से बढ़ कर एक देश भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया | ये देश की धरती, संदेशे आते हैं, ऐ मेरे वतन के लोगों सहित कई गीतों पर ताली बजाने के लिए मजबूर करने वाला नृत्य किया |
प्रतियोगिता ने अपने गीतों और नृत्यों से राष्ट्र भक्ति का ऐसा समां बांधा की दर्शक तालियां बजाने से अपने आप को नहीं रोक पाएं | संत जेवियर कॉलेज में प्रत्येक वर्ष हिंदी परिषद् की ऒर से राग देश कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है |
प्रतियोगिता में कॉलेज के उप प्राचार्य फादर नाबोर लकड़ा ने कहा की देश की आजादी में युवावों की बड़ी भूमिका रही है | युवओं में देश की भावना जागृत करने की जरुरत है | युवाओं में देश भक्ति करने के लिए ऐसे कार्यक्रम का महवत्पूर्ण योगदान होता है | उन्होने कहा युवाओं को ध्यान में रखना चाहिए कि सही समय कभी नहीं होता, लेकिन समय को सही करना पड़ता है | आजादी संघर्ष का फल है | मौके पर प्राचार्य फादर एम्मानुएल बरला, फादर हेनरी बरला, डॉ जयप्रकाश पांडेय सहित अन्य भी उपस्थित थे | डॉ कमल ने कार्यक्रम का संचालन किया |
जेवियर हाउस व नागपुरी टीम को प्रथम स्थान
गीत प्रतियोगिता में जेवियर हाउस व नागपुरी टीम को प्रथम स्थान मिला जबकी लोयोला ग्रुप व मनसा हाउस को द्वितीय और गोजांगा हाउस व भारत माता ग्रुप को तृतीया स्थान मिला |
नवरंग व गोजांगा हाउस को प्रथम स्थान
सामूहिक नृत्य में नवरंग ग्रुप को प्रथम, जेवियर हाउस व मंगल पाण्डेय ग्रुप को द्वितीय और गोजांगा हाउस व नारी शक्ति ग्रुप को तृतीया स्थान मिला | प्रतियोगिता के रिजल्ट का निर्णय फादर फेबियन,फादर जॉन ,फादर रोशन बा ने किया |
प्रतियोगिता में इन टीमों ने शिरकत की
विपिन एंड ग्रुप, गोजांगा हाउस, ब्रिटो हाउस, नागपुरी लोकगीत, भगत सिंह ग्रुप, जेवियर हाउस, नारी शक्ति ग्रुप, लोयोला हाउस, मनसा हाउस, इला रानी एंड ग्रुप, मंगल पाण्डेय ग्रुप, ऐ वतन, भारत माता और नवरंग ग्रुप |
Comentarios