पावर लिफ्टर सुजाता भकत का राँची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
- India Plus Tv
- Nov 3, 2022
- 1 min read
राँची 30 जुलाई: नीदरलैंड (हॉलैंड) में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में 2 सिल्वर मेडल जीतकर आई रांची की पॉवरलिफ्टर श्रीमती सुजाता भकत की रांची आगमन पर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों पदक जीत चुकी झारखण्ड की रांची निवासी पॉवरलिफ्टर सुजाता भकत ने नीदरलैंड के रॉटरडैम में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एण्ड फायर गेम्स में दो चांदी के पदक जीतकर समूचे भारत को गौरवान्वित किया। सुजाता को इन खेलों में स्वर्ण पदक न जीत पाने का मलाल जरूर है लेकिन उनकी यह कामयाबी भी कम नहीं कही जा सकती। सुजाता भकत ने स्वागत हेतु सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया।

श्रीमती सुजाता भकत के स्वागत के सुअवसर पर 2 अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता किरण मिश्रा एवं लक्ष्मी शर्मा, झारखंड स्टेट पावरलिफ्टर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अजय कुमार पोद्दार, समाजसेवी गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, पुलिस इंस्पेक्टर सह पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अर्शिता लकड़ा और गुड़िया आदि मुख्य रूप से मैजूद थे।
Comments