आंदोलनकारियों की एक ही माँग , सम्मान व पहचान
- India Plus Tv
- Nov 3, 2022
- 2 min read
झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्त्वावधान में झारखण्ड आंदोलनकारियों के सम्मान के अधिकार के सवाल को लेकर 29 जुलाई को धरना प्रदशन किया गया। इस कार्यक्रम में पाकुड़ से लेकर पलामू तक, गिरिडीह से लेकर गुमला तक राज्य के लगभग सभी जिलों के झारखण्ड आंदोलनकारी शामिल हुए, सभी आंदोलनकारी तैयारियाँ पूरी कर निर्धारित समय पर बिरसा चौक के पास एकत्र हुए, यहाँ से उन्हें विधानसभा की और मार्च करना था। हालाँकि जिला प्रसाशन ने उन्हें बिरसा चौक से आगे बढ़ने नहीं दिया, और उन्हें बिरसा चौक में ही रोक दिया।
इसके पश्चात सभी अपने-अपने हाथों में अपनी माँगो से सम्बंदित पोस्टर-बैनर लेकर वहीँ धरने पर बैठ गए। मौके पर मौज़ूद झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा की झारखण्ड आंदोलनकारी राज्य के प्रकाश पुंज और शक्तिपुंज हैं। आंदोलनकारी एवं आश्रितों को नौकरी निश्चित मिलनी है।
वहीँ झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक व केंद्रीय प्रवक्ता पुष्कर महतो ने बताया कि अल्प वर्षा आधारित सुखाड़ के दौरान झारखण्डियों एवं झारखण्ड आंदोलनकारियों की स्थिति काफी दयनीय व भुखमरी की स्थिति में हैं। सम्मान और अधिकारों से झारखण्ड आंदोलनकारी राज्य बनने के 22 वर्षों से वंचित हैं। राज्य सरकार झारखण्ड आंदोलनकारियों के व्यापक हितार्थ को देखते हुए झारखण्ड आंदोलनकारी कल्याण बोर्ड का गठन करें। जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी झारखण्ड आंदोलनकारियों को समान रूप से मान-सम्मान, पहचान, नियोजन व पेंशन दे। झारखण्ड आंदोलनकारी दिसुम गुरु शिबू सोरेन पक्का मकान योजना शुरू करे व ₹8000 न्यूनतम पेंशन सम्मान रूप से दे साथ ही जल्द से जल्द झारखण्ड आंदोलनकारियों के लंबित हजारों आवेदनों का निष्पादन किया जाए।
अपनी 16 सूत्री माँग पत्र के माध्यम से "झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा" ने झारखण्ड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो, सीपी तिर्की, शक्ति नाथ महतो, सोबरन अंसारी, देवेंद्र मांझी, महेंद्र सिंह, बिशुन महतो,सदानंद झा व अन्य सभी ज्ञात झारखण्ड आंदोलनकारियों को शहीद का दर्जा देकर सम्मान देने व विधानसभा परिसर में अमर शहीद झारखण्ड आंदोलनकारियों के नाम पर वृक्षारोपण कर जल, जंगल ,जमीन के दावेदार झारखण्ड आंदोलनकारियों के आंदोलन को मूर्त रूप देने और शहीदों के प्रति कृतज्ञता का संदेश देने की माँग की।
इस अवसर पर भुवनेश्वर केवट, बीरेंद्र कुमार महतो, सलखन मुर्मू, राजू महतो, जुवेर अहमद, वीणा पाणी नंदी, विदेशी महतो आदि उपस्तिथ थे।

Comments