एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार श्री जगदीप धनकड़ की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश भाजपा ने जताया हर्ष
- India Plus Tv
- Nov 3, 2022
- 2 min read
देश : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एनडीए )के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने शनिवार को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति होने के लिए उपराष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद 'दीपक प्रकाश' ने भारत के नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़ जी को उनकी जीत पर बधाई एवम शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि श्री धनकड़ की जीत देश के करोड़ों किसान परिवारों की जीत है। उन्हें विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के खिलाफ खड़ा किया गया था। चुनाव में कुल 780 में से 725 सांसदों ने मतदान किया। उपराष्ट्रपति चुनाव में शनिवार को करीब 93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जिसमें 50 से अधिक सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया।

दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश "सबका साथ-सबका विकास" के रूप में विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही देश को जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला उपराष्ट्रपति मिला है जिसने एक राज्यपाल के रूप में जनता की समस्याओं को काफी नजदीक से अनुभव किया है।
भाजपा नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एक तरफ राष्ट्रपति के रूप में सुदूर गाँव देहात की आदिवासी महिला भारत की राष्ट्रपति बनी है, दूसरी ओर एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति के लिए निर्वाचित हुआ, इससे भारत के लोकतंत्र की मजबूती प्रकट हुई है। दुनिया आज भारत के लोकतंत्र की सराहना कर रही है।
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंत्योदय नारा नहीं संकल्प है। देश में केवल विकास कार्यों में ही अंत्योदय नहीं झलक रहा बल्कि संवैधानिक जिम्मेवारियों में भी अंत्योदय को साकार किया जा रहा। एनडीए ने एक उच्चकोटि के संविधान विशेषज्ञ, जनता के दुखदर्द को समझने वाला उपराष्ट्रपति देश को दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मे गाँव, गरीब, किसान के विकास का स्वप्न साकार हो रहा है। बधाई देने वालों में प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉक्टर प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश पदाधिकारीगण शामिल हैं।
Comments