top of page

राँची के संत मरिया महागिरजा में 2 वर्षों के बाद स्थानीय विश्वासियों के साथ खजूर रविवार मनाया गया

  • Writer: India Plus Tv
    India Plus Tv
  • Nov 3, 2022
  • 1 min read

आज पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजा में 2 वर्षों के बाद स्थानीय विश्वासियों के साथ खजूर रविवार या दुःख भोग रविवार मनाया गया l आज की धर्मविधि दो चरणों में संपन्न हुई , प्रथम भाग शोभा यात्रा या जुलूस तथा दूसरा भाग पवित्र यूखरिस्त का अनुष्ठान l प्रथम भाग में , राँची के महाधर्मप्रांत के महा धर्माध्यक्ष फेलिस टोप्पो एस. जे .ने महागिरजाघर के बाहर खजूर के डालियों की आशिष की l प्रथम भाग शोभा यात्रा या जुलूस जहां विश्वासीगण येसु ख्रीस्त के विजयमान येरुसालेम प्रवेश की स्मृति की याद किया l अपनी मृत्यु के पूर्व येसु ने एक विजयी राजा के समान येरूसालेम में प्रवेश किया था l तथा दूसरा भाग पवित्र मिस्सा या पवित्र यूखरिस्त या पवित्र बलिदान इस धर्मविधि में येसु के दुःखभोग और मृत्यु की याद किया सभी विश्वासियों ने अपने हाथों में लेकर “दाऊद के पुत्र की होसना ” की जय कर महागिरजा में प्रवेश किया जहा येसु के दुःख भोग गाथा का पाठ किया गया l

इस धर्मविधि में महागिरजा के पल्ली पुरोहित फा. डेविड खलखो, फा. जॉर्ज, फा. इरेनिउस, फा. मनोज, फा. दीपक, फा. बिपिन, फा सुशील ने आर्चबिशप को साथ दिया


Commentaires


© Johar Times Media Pvt. Ltd.

bottom of page