सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड टीम ने J&K को 5-0गोल से पराजित किया
- India Plus Tv
- Nov 3, 2022
- 2 min read
झारखंड के अनुरोध भेंगरा, डेनिस केरकेट्टा,बिरसा ओड़िया और मनोहर मुंडू ने किए गोल

6 अप्रैल से 17 अप्रैल तक भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड ने आज अपने अंतिम लीग मैच में हॉकी जम्मू कश्मीर को 5-0 गोल से पराजित कर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए वर्षो बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।आज के मैच में झारखंड टीम दूसरे क्वार्टर में 02 और तीसरे क्वार्टर में 03 गोल की ।झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में डेनिस केरकेट्टा ने दो गोल 25वे और 38वे मिनट में गोल किए जबकि अनुरुद्ध भेंगरा ने 23वे मिनट में , मनोहर मुंडू ने 37वे मिनट में,बिरसा ओड़िया 44वे मिनट में एक एक गोल किए । इससे पूर्व झारखंड दादरा &नगर हवेली और दामन& द्वी हॉकी टीम को 7-2, हॉकी चंडीगढ़ को 3-2 से पराजित कर चुकी है।
झारखंड टीम अमनदीप तिग्गा,अभिषेक कुमार साहू, नोएल टोपनो ,सुसारन पूर्ति, बिरसा भेंगराज, अलफोंस गुड़िया, बिरसा ओड़िया, डेनिश केरकेट्टा, बीर बोगन सिंह मुंडा, अल्बर्ट डुंगडुंग,अनुरोध भेंगरा, जेन सोरेंग, सुमित बरवा, मनोहर मुंडू, बिलास कांडूलना, सुजीत एक्का, मुकेश किंडो, विजय खेस है। टीम के कोच एलेक्स लकड़ा और मैनेजर मनोज प्रधान है।
झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि वर्षो बाद झारखंड पुरुष टीम ने सीनियर नेशनल में लीग के सभी मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की है । हमारे खिलाड़ी अच्छा मेहनत कर रहे है।टीम इसी तरह मेहनत करते रहे और इसी लय के साथ क्वार्टर फाइनल में भी हॉकी महाराष्ट्र के साथ खेलकर सेमीफाइनल में जगह बनाये। महासचिव विजय शंकर सिंह ने बधाई देते हुए कहा की ओलंपियन माइकल किंडो, श्री सिलबानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो जैसे महान खिलाड़ियों के जन्म दाता हॉकी की गढ़ सिमडेगा और खूंटी जैसे जिला में बालक हॉकी खिलाड़ियों के लिए संचालित आवासीय हॉकी सेंटर में वर्षो से प्रशिक्षकों ना होने के वावजूद वहा के हमारे खिलाड़ी लगातार खुद से मेहनत कर रहे है । उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा की टीम के 18में से हमारे 06खिलाड़ी विशेष प्रशिक्षण शिविर को छोड़कर बाकी दिनों अपने घरों में रहकर किसी तरह जहा जगह मिल जाए वहा अभ्यास करते हुए बेहतर प्रदर्शन करते हुए वर्षो बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाये है , यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, सीनियर नेशनल में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली संभवतः यह हॉकी झारखंड की पहली टीम है जिसके सभी के सभी खिलाड़ी झारखंड में जन्म लेने वाले और झारखंड में रहने वाले है,और सभी बेरोजगार है,इससे पहले झारखंड की जो भी टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है उसमे से कुछ ना कुछ खिलाड़ी झारखंड में नौकरी करने आए या झारखंड से बाहर नौकरी करने वाले रहे है।झारखंड में नौकरी ना होने के कारण हमारे खिलाड़ी अन्य राज्यो में पलायन कर जाते है और सीनियर नेशनल में हम बेहतर प्रदर्शन नही कर पाते है जिससे रेलवे वैगरह में भी हमारे पुरुष खिलाड़ियों को नौकरी नहीं मिल पाती है। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर हॉकी झारखंड महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार,माइकल लाल, दसरथ महतो सहित समस्त प्दाधिकारियो ने झारखंड टीम को बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है।झारखंड का अगला मैच क्वार्टर फाइनल में हॉकी महाराष्ट्र के साथ है।
Comments