top of page

झारखंड की बेटी सलीमा टेटे की कप्तानी में खेल रही जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली तीसरी विजयी

  • Writer: India Plus Tv
    India Plus Tv
  • Nov 3, 2022
  • 1 min read

जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम

मलेशिया को 4-0 गोल से की पराजित, झारखंड की बेटी संगीता कुमारी ने भी किए एक गोल


दक्षिण अफ्रीका में चल रहे हैं FIH जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी में आज झारखंड की बेटी सलीमा टेटे की कप्तानी में खेल रही भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अपने तीसरे मैच में मलेशिया को 4-0 गोल से पराजित कर पुल के सभी मैच जीते।




जूनियर भारतीय महिला टीम की कैप्टन सलीमा टेटे व साथी

लगातार अच्छे प्रदर्शन से तीन मैचों में कप्तान सलीमा टेटे को दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। भारतीय टीम की ओर से हुए 4 गोल में एक गोल झारखंड की संगीता कुमारी ने किए।



लगातार विजयी हो रही इस टीम में झारखंड की एक और खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम इससे पूर्व वेल्स और जर्मनी को भी पराजित कर चुकी है। भारत का क्वार्टर फाइनल 08 अप्रैल को कोरिया के साथ होगा।





コメント


© Johar Times Media Pvt. Ltd.

bottom of page