top of page

झारखंड की बेटी अष्टम उरांव का चयन भारतीय सीनियर महिला फुटबोल टीम में हुआ

  • Writer: India Plus Tv
    India Plus Tv
  • Nov 3, 2022
  • 1 min read

झारखंड की बेटी अष्टम उरांव का चयन भारतीय सीनियर महिला फुटबोल टीम में हुआ है, वो गुमला के बिशुनपुर प्रखंड के बनारी गौराटोली गांव की रहने वाली है। अष्टम फिलहाल गोवा के प्रशिक्षण केंद्र में है। अष्टम की कड़ी मेहनत और समर्पण से उनको ये सफलता मिली है।


गाँव में उनके पिता हीरा उरांव व मां तारा देवी मजदूरी करते हैं। गांव में उनकी थोड़ी बहुत खेत है उससे उनका परिवार खेती बारी कर जीवन यापन करता है। वो लोग 5 भाई बहन है, लेकिन इन सबके बावजूद उनके पिताजी मजदूरी कर चार बहन व एक भाई को पढ़ा रहे हैं। जिसमें एक भाई व एक बहन संत पात्रिक स्कूल गुमला में पढ़ रही है और एक बहन अंशु गुमला के दाऊद नगर में किराये के घर पर रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही है। परिवार की त्याग और बेटी अष्टम की कठिन परिश्रम का नतीजा है कि उनका चयन भारतीय महिला फुटबोल के सीनियर टीम में हुआ है।


अष्टम का चयन भारतीय सीनियर महिला फुटबोल टीम में होने से परिवार के सभी सदस्य खुश हैं। इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है।


अष्टम उरांव बचपन से ही खेल में रूचि रखती थी। गांव में प्राथमिकी शिक्षा ग्रहण करते समय भी वह स्कूल में फुटबोल खेला करती थी। लेकिन खेल के प्रति उसका जुनून ऐसा था कि वह उबाड़ खाबड़ खेत में भी सहेलियों के साथ फुटबोल खेलती थी और इसी का फल है कि आज वो आज सफलता की उस आसमान को छू रही है जिसका सपना हर लोग देखते हैं।



Comentarios


© Johar Times Media Pvt. Ltd.

bottom of page