top of page

मुफ़्शील थाना क्षेत्र के सरुआ गांव स्थित एक दो मंजिला मकान में गन फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया

  • Writer: India Plus Tv
    India Plus Tv
  • Nov 3, 2022
  • 1 min read

झारखंड में  दुमका के   मुफ़्शील थाना क्षेत्र के सरुआ गांव स्थित एक दो मंजिला मकान में

गन फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है । भंडाफोड़ की कार्रवाई प बंगाल के कोलकाता पुलिस और दुमका पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पुलिस को भारी मात्रा में तबाही के समान जब्त की है । जिसमे 50 अर्धनिर्मित पिस्टल,20 नीर्मित पिस्टल, 5 छह पिस्टल बनाने की लेड मशीनें  सहित कई समान  बरामद किया है।



इस अवैध कारोबार में संलिप्त पुलिस ने   एक महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि कोलकाता की स्पेशल पुलिस टीम ने  22 मार्च को एक आरोपी को पकड़ा था उसी के निशान देही पर कोलकाता की पुलिस ने दुमका मुफ़्शील पुलिस के साथ मिलकर यह बडी कार्रवाई की है।बताया जाता है कि पिस्टल बनाने वाले लोग बिहार के मुंगेर से जुड़े है।



जिस मकान से ये समान जब्त किया है वो किसी रवि कुमार का बताया जाता है।बताया जाता है कि झारखंड के दुमका में निर्मित ये समान बंगाल के मालदा, झारखंड के रूपनारायनपुर और बिहार आदि के कई इलाकों में अवैध रूप से बेचा जाता था। इस मिनी गन फैक्टरी के विषय मे प्रशासन के अधिकारी को खबर ही नही थी। अभी कोई भी अधिकारी मीडिया को खुलासा करने के लिए सामने आया नही है।


फोटो - अवैध कारोबार में संलिप्त में एक महिला सहित 5 पुरुष हैं।

 
 
 

Comments


© Johar Times Media Pvt. Ltd.

bottom of page