सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड टीम ने जीत के साथ की शुरुआत
- India Plus Tv
- Nov 3, 2022
- 1 min read
प्रतिष्ठित 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022 बुधवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में शुरू हुई। 12-दिवसीय टूर्नामेंट में 28 टीमें शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। झारखंड ने आज अपने पहले मैच में दादरा & नगर हवेली और दामन द्वीप हॉकी टीम को 7 = 2 से पराजित कर जीत से शुरुआत की।
झारखंड टीम की ओर से नोवेल टोपनो ने तीन गोल कर हैट्रिक लगाई । उसने 4थे, 22वे और 26वे मिनट में गोल किए तथा डेनिस केटकेट्टा 23वे मिनट में,बिरसा ओड़िया 44वे मिनट में गोल दागा.
अनुरोध भेंगरा ने 46वे मिनट में तथा सुमित बरवा 56वे मिनट में 1- 1 गोल कर टीम को जीत दिलाते हुए पूरे तीन अंक अर्जित किए।

झारखंड टीम में अमनदीप तिग्गा,अभिषेक कुमार साहू, नोएल टोपनो ,सुसारन पूर्ति, बिरसा भेंगराज, अलफोंस गुड़िया, बिरसा ओड़िया, डेनिश केरकेट्टा, बीर बोगन सिंह मुंडा,अल्बर्ट डुंगडुंग,अनुरोध भेंगरा , जेन सोरेंग,सुमित बरवा,मनोहर मुंडू,बिलाड़ कांडूलना,सुजीत एक्का,मुकेश किंडो,विजय खेस है। पहली विजय होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष महोदय ने टीम को बधाई दी।
Commenti